The Sentence
(वाक्य)
जिस प्रकार अक्षरों के मेल से शब्द (word) का निर्माण होता है, उसी प्रकार शब्दों के मेल से वाक्य (sentence) बनता है। परंतु इसके लिए शब्दों का मेल ऐसा होना चाहिए कि उससे स्पष्ट रूप से किसी भाव का बोध होता हो। प्रत्येक वाक्य का अपने आप में पूर्ण व स्वतंत्र अर्थ होता है। अतः शब्दों के ऐसे मेल को वाक्य कहते हैं जिससे पूरा-पूरा अर्थ प्रकट होता हो। जिस तरह शरीर में आँख, कान, नाक, मुँह, पैर आदि का स्थान निश्चित है, उसी तरह वाक्य में भी शब्दों का स्थान निश्चित है। जैसा वाक्य रहता है उसमें उस वाक्य के नियम के अनुसार ही शब्दों का स्थान भी निश्चित रहता है।
हिन्दी और अंग्रेजी की वाक्य-रचनाओं के शब्दों के क्रम तथा स्थान में अंतर -
English-
अंग्रेजी वाक्य में पहले कर्त्ता (Subject), उसके बाद क्रिया (Verb), अंत में कर्म (Object) या दूसरे पद (Parts of Speech) आते हैं।
Example:
Ram eats a banana, इस वाक्य में पहले | Subjeet (Ram) है, उसके बाद Verb (eats) (राम) है उसके बाद कर्म (केला) है और अंत और अंत में Object (banana) है।
अर्थात्
Subject+ Verb + Object
Ram + eats + a banana
Ram eats a banana.
Hindi
हिन्दी वाक्य में पहले कर्ता (Subject) उसके बाद कर्म (Object) और अंत में क्रिया (Verb) होती है।
उदाहरण :
राम केला खाता है।
इस वाक्य में पहले कर्ता (राम) है उसके बाद कर्म (केला) है और अंत में क्रिया (खाता है) है।
अर्थात्
कर्ता + कर्म + क्रिया
राम + केला + खाता है।
राम केला खाता है।
अंग्रेज़ी में कर्म (Object) नहीं रहने पर भी वाक्य बन सकता है, लेकिन कर्ता (Subject) और क्रिया (Verb) के बिना वाक्य नहीं बन सकता, जैसे
He plays-वह खेलता है।
इस वाक्य में 'He' कर्ता है और 'plays' क्रिया है। इसमें कर्म नहीं है।
Parts of Sentence
किसी भी भाषा में एक वाक्य के दो अंश होते हैं, उद्देश्य और विधेय। उसी तरह अंग्रेजी भाषा में भी एक वाक्य के दो अंश होते हैंSubject (उद्देश्य) और Predicate (विधेय)
Subject- जिसके विषय में कुछ कहा जाए उसे उद्देश्य कहते हैं, जैसे
You read-तुम पढ़ते हो।
We play--हम लोग खेलते हैं।
ऊपर के वाक्यों में You' और We' उद्देश्य हैं क्योंकि 'You' के विषय में कहा गया है कि तुम पढ़ते हो (You read) और 'We' अर्थात् हम लोगों के विषय में कहा गया है कि हम लोग खेलते हैं (We play)।
Predicate - उद्देश्य (Subject) के विषय में जो कुछ कहा जाए वह विधेय कहलाता है, जैसे -
Ram runs राम दौड़ता है।
Mohan reads मोहन पढ़ता है।
ऊपर के वाक्यों में 'runs' और 'reads' विधेय (Predicate) हैं क्योंकि राम के विषय में कहा गया है कि वह दौड़ता है और मोहन के विषय में कहा गया है कि वह पढ़ता है। निम्नलिखित तालिका से हम Subject और Predicate के विभिन्न भागों का विश्लेषण कर सकते हैं
Parts of Sentence
Subject
(कर्ता)
(A) Qualifier (B) Main Word
(विशेषता प्रकट करने वाले शब्द) (मुख्य शब्द)
(1) Determiner (Noun को संबोधित करने वाले शब्द)
(2) Adjective( विशेषण)
(3) Adjective Phrase( विशेषण युक्त मुहावरे)
Predicate
(विधेय)
(A) Verb ( क्रिया)
(B) Object ( कर्म)
(C) Complement ( पूरक)
(B) Object
1.Indirect Object ( अप्रत्यक्ष कर्म)
2.Direct Object ( प्रत्यक्ष कर्म)
Parts of Subject
1. निम्नलिखित तालिका को ध्यान से पढ़ें -
Subject ( उद्देश्य )
Qualifier Main Word Predicate
(Determiner) (Noun) (विधेय)
A man walks
An ass is foolish
This lady is intelligent
That boy runs very fast
Some girls laughed
Her mother is old
इस तालिका में Subject के दो अंश हैं
(a) Qualifier- विशेषता प्रकट करने वाला शब्द
(b) Main Word- मुख्य शब्द
इस अवस्था में Main word के रूप में सिर्फ Noun का ही प्रयोग होता है।
ऊपर तालिका के वाक्यों को इस प्रकार पढ़ें -
A man walks.
An ass is foolish.
This lady is intelligent.
That boy runs very fast.
Some girls laughed.
Her mother is old.
2. अब इस तालिका को देखें -
Subject Predicate
Determiner Qualifier Main Word
(Adjective)
А fat man walks
An intelligent boy is reading
The small baby slept
My younger sister passed
इस तालिका में Subject के तीन भाग हैं
(a) Determiner
(b) Qualifier (Adjective)
(c) Main Word.
यहाँ Main Word को स्पष्ट करने वाले दो शब्द हैं-Determiner तथा Qualifier. जब Main Word से पहले एक शब्द आए तो उसे Qualifier कहा जाता है। परंतु दो शब्द स्थिति में पहले शब्द को Determiner और दूसरे शब्द को Qualifier, जो कि adjective होता है, कहा जाता है।
ऊपर के वाक्यों को इस प्रकार पढ़ें
A fat man walks.
An intelligent boy is reading.
The small baby slept.
My younger sister passed.
3. एक बार फिर इस तालिका को भी देखें-
Determiner Qualifier Main Adjective Predicate
Word Phrase
A old man with his son
An beautiful girl with long hair is coming
My younger sister in Bhopal is a singer
This intellegent boy in the school is reading
इस प्रकार एक शब्द के रूप में Subject हमेशा Noun, Pronoun, Gerund अथवा Infinitive होता है। परंतु विस्तृत रूप में Subject के अंतर्गत क्रम इस प्रकार होता है
Determiner + Qualifier (Adjective) + Main Word (Noun) + Adjective Phrase
4. Infinitive का प्रयोग भी Subject के रूप में होता है, जैसे-
To laugh is good for health.
To work is our duty.
To drink is not good for health.
To kill an animal is a violence.
इन वाक्यों में laugh, to work, to drink और to kill an animal का प्रयोग Subject के रूप में हुआ है।
5. Gerund का प्रयोग भी Subject के रूप में होता है, जैसे-
Laughing is good for health.
Working is our duty.
Drinking is not good for health.
Killing animals is a violence.
इन वाक्यों में laughing, working, drinking तथा killing animals का प्रयोग subject के रूप में हुआ है जो gerund है।
1. निम्नलिखित तालिका को देखें -
Subject Predicate (Verb)
Renu laughs.
She went
I read
We play
यहाँ पर Predicate के रूप में सिर्फ एक ही Verb का प्रयोग हुआ
2. इस तालिका को पढ़ें है-
Subject Predicate
Verb Object
Radha love Krishana
She writes a letter
I know him
We played football
यहाँ पर Predicate के रूप में Verb के अलावा Object का भी प्रयोग हुआ है।
3 इस तालिका में Object के विस्तार को देखें -
Subject Predicate
Verb Object
Indirect Direct
She gave me a mango
I told him a story
My father taught us english
They offered us all help
यहाँ पर Predicate का रूप इस प्रकार है -
Verb + Indirect Object + Direct Object.
4. अब निम्नलिखित तालिका का अध्ययन करें -
Subject Predicate
Verb Complement
I am sick
We are boys
You are angry
He is happy
They are kind
यहाँ पर Predicate का रूप इस प्रकार है Verb + Complement
5. Complement के विस्तार को इस तालिका द्वारा -
समझें -
Subject Predicate
Verb Object Complement
I made him happy
We found him angry
You made me education
He taught me English
They found us clean
यहाँ पर Predicate का रूप इस प्रकार है-
Verb + Object + Complement
6 verb-जिन शब्दों से किसी काम के होने या करने का बोध हो उसे क्रिया (Verb) है जैसे -
You read - तुम पढ़ते हो
इस वाक्य में 'read' क्रिया (Verb) है क्योंकि read" शब्द ही हमें यह बतलाता है कि तुम क्या करते हो।
7.Object कर्ता के अलावा जिस पर काम का फल पड़ता है उसे कर्म (Object) कहते हैं जैसे -
You read a book
-तुम एक किताब पढ़ते हो।
इस वाक्य में book' कर्म (Object) है।
यदि पूछा जाए कि तुम क्या पढ़ते हो तो उत्तर दोगे 'किताब'। पढ़ने का फल कर्ता के अलावा किताब पर ही पड़ता है।
8. Predicate and Object-Predicate (विधेय) और Object (कम) को समझने में कभी-कभी भूल हो जाती है। उद्देश्य (Subject) के विषय में जो कुछ कहा जाता है उसे Predicate (विधेय) कहते हैं और जिस पर काम का फल पड़ता है उसे कर्म (Objec) | कहते हैं, जैसे
You read a book-तुम एक किताब पढ़ते हो।
इस वाक्य में You' उद्देश्य (Subject) है, 'read a book' विधेय (Predicate) है और 'a book' कर्म (Object) है। याद रखें, Predicate के अंदर Verb भी आ जाता है लेकिन यदि केवल Object (कर्म) को पहचानना हो तो उसके अंदर Verb को नहीं रखा जाता।
Important Information
Person (पुरुष )-जैसे हिन्दी भाषा में पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun) के तीन पुरुष होते हैं वैसे ही अंग्रेजी में भी सर्वनाम के तीन पुरुष होते हैं
हिन्दी
1. उत्तम पुरुष, जैसे-मैं, हम, हम लोग।
2. मध्यम पुरुष, जैसे-तू. तुम, तुम लोग,आप, आप लोग।
3. अन्य पुरुष, जैसे-वह, वे, वे लोग।
अंग्रेजी
1. First Person, -I. We.
2. Second Person, - you
3. Third Person, -He, She, It,They.
First Person (उत्तम पुरुष)-बोलने वाले को First Person कहा जाता है, जैसे
I am playing- मैं खेल रहा हूँ।
इसमें ।' First Person है। इसका बहुवचन We' है।
Second Person (मध्यम पुरुष)-सुनने वाले को Second Person कहा जाता है जैसे -
You are reading- तुम पढ़ रहे हो।
इस वाक्य में 'You' Second Person है। बहुवचन में यह You ही रहता है।
Third Person (अन्य पुरुष)-उत्तम तथा मध्यम पुरुष के अलावा जिसके विषय में कुछ बोला जाए उसे Third Person कहा जाता है, जैसे
Ram is writing- राम लिख रहा है।
इस वाक्य में 'Ram' Third Person में है।
Number (वचन)-हिन्दी की तरह अंग्रेजी में भी वचन होते हैं।
1. Singular Number-एकवचन।
2. Plural Number बहुवचन।
Singular Number (एकवचन) -जिससे सिर्फ एक ही वस्तु का बोध हो, उसे हम Singular Number कहते हैं, जैसे-
Book-किताब
Pen-कलम
Boy-लड़का
Plural Number (बहुवचन)-जिससे एक से अधिक वस्तुओं का बोध हो, उसे Plural Number कहते हैं,
जैसे -
Books-किताबें
Pens-कलमें
Boys-लड़के।
(a) याद रखें अंग्रेजी में सभी क्रियाएँ अपने मूल रूप में वर्तमान काल और बहुवचन की मानी जाती हैं। यदि इन्हें वर्तमान काल में Third Person का एकवचन का बनाना हो तो इनके बाद 'es' या 's' लगाये जाते हैं, जैसे -
1. They read. - वे लोग पढ़ते हैं।
2. He reads. - वह पढ़ता है।
3. They do. -वे करते हैं।
4. He does. -वह करता है।
अत: Noun और Verb के बहुवचन बनाने में अंतर है। Noun में 's' या 'es' लगाने से बहुवचन होता है पर Verb में 's' या 'es' लगाने से वह एकवचन हो जाता है।
ऊपर के वाक्यों में 'They' बहुवचन है; इसलिए, They' के साथ क्रिया 'read" भी बहुवचन है। इसमें 's' या 'es' नहीं लगाया गया, लेकिन 'He' एकवचन है; अत: क्रिया 'read" को एकवचन बनाने के लिए उसमें 'es' लगाया गया है।
(b) यदि कर्ता एकवचन का हो तो क्रिया भी एकवचन की होगी. लेकिन । और You के साथ साधारणतया बहुवचन की क्रिया (Verb) लगाई जाती है।
Case (कारक)-किसी वाक्य (Sentence) में Noun (संज्ञा) और Pronoun (सर्वनाम) का दूसरे शब्दों के साथ जो संबंध है उसे ही Case (कारक) कहा जाता है। Noun (संज्ञा) की तरह Pronoun (सर्वनाम) के भी तीन Cases (कारक) होते हैं
1. Nominative Case-कर्ता कारक
2. Objective Case-कर्म कारक
3. Possessive Case-संबंध कारक
1, Nominative Case-जब Noun या Pronoun का प्रयोग क्रिया (Verb) के कर्ता (Subject) की तरह होता है तब उसे Nominative Case में कहा जाता है, जैसे
I read my book.
इसमें 'I' Subject है। अत: यह Nominative Case में है।
2.Objective Case जब Noun या Pronoun का प्रयोग क्रिया के कर्म की तरह होता है तब उसे Objective Case में कहा जाता है, जैसे
He beats me.
इस वाक्य में bents' अर्थात मारने का फल 'me' अर्थात् मुझको भोगना पड़ता है। अतः me Objective Case में है।
3. Possessive Case-जब Noun या Pronoun कोई अधिकार (right) बतलाता है तब उसे Possessive Case में कहा जाता है, जैसे -
I read my book.
इसमें 'my' किताब पर अधिकार बतलाता है, अत: यह Possessive Case में है। नीचे एक तालिका दी जा रही है जिसमें तीनों Persons (पुरुष) को Nominative Objective और Possessive तीनों कारकों और दोनों Numbers (वचन) में एक ही जगह दिखलाया गया है।
Forms of Sentences
Form (रूप) अथवा बनावट (Structure) के आधार पर Sentences को तीन भागों में बाँटा गया है
1: Simple Sentences- सरल वाक्य
2. Compound Sentences- संयुक्त वाक्य
3. Complex Sentences-मिश्रित वाक्य।
1. Simple Sentences- शब्दों का ऐसा समूह जिसमें सिर्फ एक ही भाव का बोध होता हो, सरल वाक्य कहलाता है। इसमें सिर्फ एक क्रिया (Verb) होती है, जैसे
1. Kaveri is a clever girl.
2. My father goes to Bhopal.
3.I love my daughter.
4. We play cricket.
5. They enjoyed the party.
6. You are drawing a picture.
2. Compound Sentences-जब दो या दो से अधिक समान उपवाक्य एक साथ जुड़े होते हैं तो उसे Compound Sentences कहते हैं। यहाँ प्रत्येक उपवाक्य स्वतंत्र रूप से भी अपना अर्थ स्पष्ट कर सकता है, जैसे-
1. I love her but she hates me.
2. We play cricket but they play football.
3. Ram is a poet and his brother is a singer.
3. Complex Sentences - ऐसे वाक्यों में एक मुख्य उपवाक्य होता है है जबकि एक से अधिक सहायक उपवाक्य होते हैं, जैसे
1.This is the man whom we respect.
2.As soon as we came, she had left the place.
3. If you help me, I shall finish the work.
Kinds of Sentences
अंग्रेजी में अर्थ (Sense) के अनुसार वाक्य (Sentence) निम्नलिखित पाँच प्रकार के होते हैं-
1. Assertive Sentence स्वीकृति-सूचक वाक्य
2. Interrogative Sentence-प्रश्नवाचक वाक्य
3. Imperative Sentence आज्ञासूचक वाक्य
4. Optative Sentence-इच्छा या आशीर्वादसूचक वाक्य
5. Exclamatory Sentence-विस्मयादिबोधक वाक्य।
1. Assertive Sentence - जिसे वाक्य से सामान्य कथन का बोध हो उसे Assertive Sentence कहते हैं, जैसे
He eats a mango. वह आम खाता है।
Assertive Sentence के दो भेद होते हैं
(a) Affirmative Sentence-स्वीकारात्मक वाक्य,
(b) Negative Sentence-अस्वीकारात्मक वाक्य।
(a) Affirmative Sentence-जिस वाक्य में कोई बात निश्चय के साथ कही जाए स्वीकार की जाए उसे Affirmative Sentence कहते हैं, जैसे
He is a good boy--वह एक अच्छा लड़का है।
Santu is honest- संतु ईमानदार है।
(b) Negative Sentence-जिस वाक्य से इन्कार या अस्वीकारोक्ति का बोध हो उसे Negative Sentence कहते हैं, जैसे
He is not a good boy- वह एक अच्छा लड़का नहीं है।
Santu is not honest. -संतु ईमानदार नहीं है।
Note-जिस वाक्य में 'ह' या 'हाँ पाया जाए वह Affirmative Sentence है और जिसमें 'न' या 'ना' पाया जाए वह Negative Sentence है।
Formation of Negative Sentences- Affirmative Sentence से Negative Sentence बनाने के निम्नलिखित
नियम 1. नियम-सामान्यत: Auxiliary Verb या Helping Verb (सहायिका क्रिया) के बाद 'not लगाया जाता है, जैसे -
Tenses Affirmative Sentence Negative Sentence
Present I am playing. I am not playing.
Past I was playing. I was not playing.
Future I shall be playing I shall not be playing.
Note मुख्य Helping Verbs इस प्रकार है -
is, am, are, was, were, has, have, had, will, would, can, could, shall, should, may, might, must, ought आदि।
2. नियम-वाक्य में जब Auxiliary Verb (सहायिका क्रिया) नहीं हो तो 'do' के किसी रूप (Form) को सहायिका क्रिया के समान व्यवहार करते हैं, जैसे
Tenses Affirmative Sentence Negative Sentence
Present I play I do not play.
Past I played I did not play.
Note-Past Tense में यदि 'do' (did) का प्रयोग करना पड़े तो मुख्य क्रिया(Principal Verb) वर्तमान काल (Present Tense) में हो जाता है।
3. नियम-जय 'Is', 'Are', "Was' और Were' आदि Finite Verb के समान प्रयुक्त हो तो उनके बाद 'Not' लगाकर वाक्य बनाया जाता है, जैसे
Tenses Affirmative Sentence Negative Sentence
Present I am happy. I am not happy.
Past I was happy. I was not happy.
Future I shall be happy. I shall not be happy.
4. नियम- Has', 'Have' और 'Had" के बाद यदि कोई Noun (संज्ञा) आए प्रयोग किया जाता है, जैसे
Tenses Affirmative Sentence Negative Sentence
Present I have a book. I have no book.
Past I had a book. I had no book.
Future I shall have a book. I shall have no book.
5. नियम-वैसे वाक्य जिसमें Verb का First form दिया हुआ हो, उसमें Don't लगाकर Negative बनाया जाता है, जैसे
I read a book- don't read a book.
We play cricket-We don't play cricket.
Note- परंतु Third person singular number जिसमे कि verb के साथ 's' या 'es' दिया होता है, उसे Negative बनाने के लिए doesn't लगाया जाता है और Verb लगा में 's' या 'es' हट जाता है, जैसे-
1.She goes to school-She doesn't go to school.
2.The boy sings a song-The boy doesn't sing a song.
6. नियम-वेसे वाक्य जिससे आदेश का भाव निकलता हो तो Negative बनानं के लिए आरंभ में Don't का प्रयोग किया जाता है. जैसे-
Love me Don't love me.
Laugh at him-Don't laugh at him.
Shut the door- Don't shut the door.
7.नियम-वैसे वाक्य जिसमें do, does तथा did का प्रयोग Main Vertb (मुख्य क्रिया) के रूप में हुआ हो तो उसके बाद not do लगाकर Negative बनाया जाता है, जैसे-
1.We do our work daily -We do not do our
work daily.
2.Ritu does her work regularly--Ritu doesn't
do her work regularly.
3. She did her work-She did not do her work
8.नियम-यहां कुछ Negative terms के Short- cut रूप दिए जा रहे हें जिनका प्रयोग वाक्यों में किया जाता है-
1. donot -- don't
2. doesnot--doesn't
3. is not--isn't
4. am not---ain't
5. are not--aren't
6. has not--hasn't
7. have not--haven't
8. did not-- didn't
9. was not--wasn't
10. were not --weren't
11. had not--hadn't
12. shall not--shan't
13. will not--won't
14. cannot-- can't
15. could not --couldn't
16. would not-- wouldn't
17. should not--shouldn't
18. must not--mustn't
19. may not--mayn't
20. ought not--oughtn't
21. need not--needn't
22. might not--mightn't
23. used to not--usedn't to
24. dare not--daren't
2. Interrogative Sentence- जिस Sentence (वाक्य) से प्रश्न पूछा जाए उसे negative Sentence कहते हैं, जैसे
Is he reading?-क्या वह पढ़ रहा है?
IS he playing?क्या वह खेल रहा है?
interrogative Sentence बनाने के निम्नलिखित नियम हैं-
1.नियम-Affirmative Sentence से Interrogative Sentence बनाते समय सहायिका क्रिया (Auxiliary Verb) सबसे पहले रखा जाता है, उसके बाद Subject और अंत में मुख्य क्रिया के बाद प्रश्नवाचक चिन्ह (Sign of interrogation *?') लगाया जाता है, जैसे-
Are you laughing?-क्या तुम हँस रहे हो?
Was Sita singing a song? क्या सीता गाना गा रही थी?
Will you be weeping?- क्या तुम रोते रहोगे?
2. नियम-यदि सहायिका क्रिया नहीं हो तो 'Do' का प्रयोग सहायिका क्रिया की तरह किया जाता है और Subject, Verb आदि ऊपर के नियम के अनुसार ही रहते हैं। Singule| Number Third Person (He, She, It) के साथ 'does' और Past Tense में did प्रयोग होता है, जैसे
Do you read?-क्या तुम पढ़ते हो?
Does he read?-क्या वह पढ़ता है?
Did you read?-क्या तुमने पढ़ा?
3. नियम-Interrogative Sentence बनाने के लिए कहीं-कहीं पहले 'Why, "What', Where', 'Who', 'Which' Interrogative Adjective or Pronou (प्रश्नवाचक विशेषण या सर्वनाम) लगाया जाता है, उसके बाद सहायिका क्रिया का प्रयोग किया जाता है और अंत में Subject, Verb आदि ऊपर लिखे नियम के अनुसार रख दिए जाते हैं, जैसे-
Why do you laugh ? - तुम क्यों हँसते हो?
Why are you laughing?-तुम क्यों हँस रहे हो?
Why were you laughing?- तुम क्यों हँस रहे थे ?
Why will you be laughing? तुम क्यों हँसते रहोगे?
4. नियम-Negative Interrogative Sentence बनाने के लिए सबसे पहले Auxiliary Verb, उसके बाद Subject और तब 'Not' तथा अंत में मुख्य क्रिया के बाद Sign of Interrogation (प्रश्नवाचक चिन्ह '?' ) का प्रयोग किया जाता है, जैसे
Indefinite
Contionuous
Perfect
Perfect Contionuous
Interrogative With Pronouns :-
प्रश्न पूछने के क्रम में हम लोग who, whom, whose, what जैसे pronouns का भी प्रयोग करते हैं उनमें preset indefinite क्रिया के साथ do, does और past indefinite के साथ did का प्रयोग होता है अन्य Tense वाली क्रिया में सहायक क्रिया, मुख्य क्रिया को छोड़कर उसके पहले चली जाती है इस नियम का अपवाद केवल who है। जिस वाक्य में who सर्वनाम आता है, उस वाक्य में do, does, did, आदि का प्रयोग नहीं किया जाता है।
Who का अर्थ है 'कौन' जो एक कर्ता कारक है। Whom का अर्थ है 'किसको' और यह कर्म कारक है। Whose का अर्थ है 'किसका' अथवा 'किसकी' यह संबंध कारक है।
Who, whom का प्रयोग मनुष्यों के लिए, What का निर्जीव पदार्थ के लिए और Whose का प्रयोग दोनों के लिए होता है।
Who के प्रयोग इस प्रकार हैं
Who are you?-आप कौन हैं?
Who goes? कौन जाता है?
Who went first? कौन सबसे पहले गया?
Whom के प्रयोग के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं
Whom did you ask?- तुमने किसको पूछा?
Whom (who) do you look for? तुम किसको खोजते हो? Whom (who) did you meet?- तुम किससे मिले?
Whose के कुछ प्रयोग इस प्रकार हैं
Whose pen was on the table?-किसकी कलम टेबुल Whose cow is it? यह किसकी गाय है?
Whose book is lost? -किसकी किताब खो गई?
What के प्रयोग के कुछ उदाहरण हैं
What is it for? यह किस काम के लिए है?
What is this?यह क्या है?
What do you want? तुम क्या चाहते हो?
What' Adjective भी होता है। तब वह किसी Noun के पहले रहता है, जैसे
What lesson did the teacher teach? कौनसा पाठ शिक्षक ने पढाया?
What class do you read in? - तुम किस क्लास में पढ़ते हो?
What book did you miss? -कौन-सी किताब तुमने खोई?
Interrogative with Adverbs इस श्रेणी के चार Adverbs हैं-
Why, Where, When and How
जिनका प्रयोग Interrogative Sentence में किया जाता है।
Why कारण है। When समय पूछता है। Where स्थान पूछता है। How क्रिया के होने पूछता है। इन चारों क्रिया-विशेषणों के साथ Present Indefinite में do. Past Indefinitel में did और अन्य दस Tenses में सहायक क्रिया पहले चली जाती है। कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं
Why are you sad?- तुम क्यों उदास हो?
Why do you laugh?- तुम क्यों हँसते हो?
Why did you break my stick?-तुमने मेरी छड़ी क्यों तोड़ो
When are you coming back? तुम कब लौट रहे हो?
When do you go to bed?- तुम कब सोते हो?
When will you grow wise?-तुम समझदार कब बनोगे?
When did you meet Ram?--तुम राम से कब मिले?
Where has you father gone? तुम्हारे पिता कहाँ गये हैं?
Where do you live?- तुम कहाँ रहते हो?
Where will you get peace?- तुम शांति कहाँ पाओगे?
Where did you go?- तुम कहाँ गए थे?
How do you do? तुम कैसे हो?
How will you do it? -तुम इसको कैसे करोगे?
How did you lose your watch?
-तुमने अपनी घड़ी कैसे खोगी?
How has he become rich?- वह अमीर कैसे बन गया
How do you bear such an insult?
तुम ऐसा अपमान कैसे सहते हो?
Question-Tag-सामान्य बोलचाल के क्रम में किसी कथन को प्रमाणित करने के लिए उसके समर्थन में अलग से प्रश्न पूछे लिया जाता है, जिसे Question-fag कहा जाता है। इसके दो रूप होते हैं
(a) Positive Statement (सकारात्मक कथन) में Negative-tag, का प्रयोग किया जाता है
(b) Negative Statement (नकारात्मक कथन) के साथ Positive-tag का प्रयोग किया जाता है।
(a) Negative-tag के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं-
1. I shall pass my examination, shan't
2. We shall play cricket, shan't we?
3. You will be careful, won't you?
4. It is fine today, isn't it?
5. She eats sweets, doesn't she?
6. They have won the match, haven't they?
(b) Positive-tag के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं
1. I am not a tall girl, shall ?
2. You won't forget, will you?
3. It was not very hot, was it?
4. We shan't need tickets, shall we?
5. Reema isn't going alone, is she?
6. Anita can't stand first, can she?
3. Imperative Sentence-जिस वाक्य में आज्ञा, आदेश, अमन और सलाह (Command, Instruction, Request, Advice) हो, उसे Imperative Sentence कहते है, जैसे-
Give me a book. मुझे एक कविता दो।
Respect your teacher. अपने शिक्षक का आदर करो।
तरह Imperative Sentence क्रिया (Verb) से प्रारंभ होती है जबकि Assertive ১entence कुत्ते से प्रारंभ होते हैं।
1. नियम-Imperative Sentence में यदि अनुरोध-सूचक क्रिया रहे तो Verb के पडले Please' का प्रयोग किया जाता है, जैसे
please give me a book
कृपया मुझे एक कविता दें।
2, नियम-यदि Imperative Sentence में निषेध (Prohibition) हो या मनाही की गई है तो वाक्य को 'Don't से या 'Do not' से आरंभ किया जाता है, जैसे
Do not tell a lia. झूठ मत बलो
3. नियम-Iinpcrative Sentence में 'जाओ', 'चलो' दो' के अर्थ में वाक्य के पहले Let का प्रयोग किया जाता है। Let Transitive Verb है। इसलिए इसके बाद Object रहता, है। इसमें भी let' क्रिया का Object (कर्म) छिपा रहता है, जैसे-
Let us go to walk. -हम लोग टहलने चलें।
Let him go- उसको जाने दो
4. Optative Sentence-जिस Sentence से आशीर्वाद (blessing), इच्छा(desire) प्रकट हो उसे Optative Sentence कहते हैं। इस प्रकार के वाक्य के प्रारंभ में 'May' का प्रयोग किया जाता है। May के बाद कर्ता, उसके बाद मुख्य क्रिया और अंत में कर्म आता है, जैसे
May God grant him a long life-
भगवान उसे दीर्घायु करें।
May you live long--तुम चिरंजीवी हो।
कहीं-कहीं 'May' का प्रयोग न करके वाक्य के Principal Verb (मुख्य क्रिया ) को ही वाक्य के शुरू में रख देते हैं, जैसे
Live you long-आप दीर्घजीवी हों।
5. Exclamatory Sentence-जिस वाक्य में हृदय के शोक (Sorrow), हर्ष आश्चर्य (Surprise) आदि मनोभाव प्रकाशित हों, उसे Exclamatory Sentence कहते हैं ।
प्राय Exclamatory Sentence Ah!, Oh!, Alas!, Hurrah! आदि के अर्थ के अनुसार प्रारंभ होते हैं, जैसे-
Oh! he got success-वाह! वाह! वह तो सफल हो गया।
What a nice book it is-यह कैसी अच्छी किताब है।
What a nonsense talk it is! यह कैसी मूर्खतापूर्ण बात है।
Alas! he is ruined हाय! उसका सर्वनाश हो गया!
Exercise for Practice
(a) Pick out the subject and the Predicate in the following sentence
1.A girl laughs.
2. Your sister arrived.
3. My father loved me.
4. Raju is a good boy.
5. Ramesh is very lazy.
6. Good children succeed.
7. My mother loves me very much.
8. He made me angry.
9. He keeps her room clean.
10. She thought it necessary.
(b) Pick out the qualifiers, the object and the complement:
1. Your letter made me anxious.
2. Pandit Motilal named his house Anand Bhawan.
3. The teacher found the student absent.
4. She promised my friend all help.
5. The jury found him guilty.
6. Ramu bought a new car yesterday.
7. The members elected him chairman.
8. The officers thinks the peon very honest.
9. The teacher asked him a question.
10. Mr. Sinha teaches us English.
(c) Classify the following sentences according to their sense
1 Would that I were rich!
2. Who knocks at the door?
3. Smoking is injurious to health.
4. I do not know him.
5. Why did he enter her room?
6. Please lend me your book.
7. Where is she putting up these days?
8. How pretty the picture is!
9. Do I go to school by bus?
10. God save the kind!
11. Be quite.
12. How beautiful is the rain?
13. Whom was he talking to?
14. His school is two kilometers from his house.
15. Do not make a noise.
16. Always speak the truth.
17. Who broke my slate?
18. He was talking to his brother.
19. The old man was sweating profusely.
20. Never tell a lie.
(d) Change the following Affirmative sentences into Negative
1. I am happy
2. We live here.
3. He works well.
4. The girls came here.
5. She reached school.
6.I shall be happy.
7.I had a book.
8. The red flowers in my garden are pretty.
9. My younger brother lives in Allahabad.
10. My grandmother tells us stories.
(e) Change the following Negative sentences into Affirmative:
1.I am not singing a song.
2. You are not writing a letter.
3. He shall not be playing.
4. The boys do not learn their lesson.
5. The son do not obey his father.
6. You were not whistling.
7.I was not happy.
8. Do not be greedy.
9. They will not be helping us.
10. My father does not deal in clothes.
(f) Change the following sentences into questions :
1. He was sleeping
2. You are a student.
3. Rakesh is a singer.
4. We are playing cricket.
5. They were joking.
6. Rita has passed.
7. I have four shirts.
8. Ram does his work.
9. You will buy a scooter.
10. He will return home.
11. He should work hard.
12. They must obey him.
13. You could read this book.
14. The bus would started.
(g) Change the following Interrogative sentences into Assertive :
1. Should he work hard?
2. Might she take tea?
3. Will Ram return home?
4. Can Sita swim?
5. Shall I call you?
6. Were they singing songs?
7. Has he done his work?
8. Shall I sell my house?
9. Did they display dresses?
10. Do I talk fast?
(h) Add question-tags to the following sentences :
1. I am reading a book.
2. He has washed his clothes.
3. She should prepare tea.
4. They can climb up the tree.
5. You will help me.
6. She is unfit for this job.
7. She was not a teacher.
8. Smoking is injurious to health.
9. You are not a good fellow.
10. She is not a singer.






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें