शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

Kinds of verb

 

                       

                  Kinds of verbs 


Verb (क्रिया) वह शब्द है जो Noun (संज्ञा) और Pronoun (सर्वनाम) के विषय कुछ कहता है,

A Verb is an action word. 

जैसे

1.Mohan eats a mango-मोहन आम खाता है।

2. Sohan laughs -सोहन हँसता है। 

3. Puja is beautiful-पूजा सुंदर है।

4. Kaveri is writing a letter कावेरी पत्र लिख रही है। 

ऊपर के दो वाक्यों में 'eats' और 'laughs' दोनों प्रधान क्रियाएँ हैं। दोनों का काम दो तरह का है।

प्रथम वाक्य में 'eats' क्रिया का फल मोहन के साथ-साथ a mango' पर भी पड़ है अगर प्रश्न हो कि क्या खाता है? तो उत्तर होगा-'amango'| अत: खाने का फल आम mango) पर भी पड़ता है। ऐसे verb को Transitive Verb (सकर्मक क्रिया) कहते दूसरे वाक्य में Laughs' क्रिया का फल कर्त्ता पर पड़ता है। अगर प्रश्न हो कि के हंसता है? तो उत्तर होगा-Sohan'। इस वाक्य में हँसने का फल सिर्फ Sohan पर पड़ता जो वाक्य का कर्ता है। अत: laughs' क्रिया को Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) कहा जायेगा। 

तीसरे वाक्य में 'is' क्रिया है और 'Puja' कर्त्ता जबकि 'beautiful' वाक्य का पूरक (Complement) है। यहाँ 'is' का प्रयोग Linking Verb' यानी संयोजक क्रिया के रूप

हुआ है।

चौथे वाक्य में is writing' वाक्य की क्रिया है जिसमें 'is' सहायक क्रिया (Auxiliary. Verb) है और 'writing' मुख्य क्रिया।


संक्षेप में Verb के चार भेद होते हैं -

1. Transitive Verb-सकर्मक क्रिया

2. Intransitive Verb अकर्मक क्रिया

3 Linking Verb- संयोजक क्रिया

4. Auxiliary (Helping) Verb- सहायक क्रिया



1. Transitive Verb


Transitive Verb वह verb है जिसका फल केवल कर्ता (Subject) पर ही नहीं बल्कि कर्म पर भी पड़ता है, जैसे

1Suman reads Hindi

   सुमन हिन्दी पढ़ती है।

2. Rohan plays football -रोहन गेंद खेलता है। 

Transitive Verb के साथ Object (कर्म) रहता है, जैसे

1. Suman reads Hindi में Hindi' object है।

Oject को हिन्दी में कर्म कहते हैं। जिस पर काम का फल पड़े, उसे कर्म (object) कहा जाता है। 

जैसे

I. Ram eats a mango -- राम आम खाता है। 

2. She sings a song - वह गाना गाती है।


पहले वाक्य में खाने का फल आम पर पड़ता है, अत: यहाँ 'a mango' Object है। दूसरे वाक्य में गाने का फल गीत पर पड़ता है, अत: 'a song' Object है।


Transitive Verbs with two objects: 

1. He gave me a book -उसने मुझे एक किताब दी।

2. Ram taught Seeta a lesson

 - राम ने सीता को एक पाठ पढ़ाया। 

ऊपर के वाक्यों में gave और taught क्रियाएँ आयो हैं। gave क्रिया के कितने कर्म है। उत्तर दो। एक me, दूसरा a book| उसी प्रकार taught क्रिया के बाद Seeta और lesson दो objects आये हैं इन दो प्रकार के object में एक 'मनुष्यवाची' है और दूसरा निजींव है।


me और Seeta मनुष्यवाची और book और lesson निर्जीव कर्म हैं। सजीव कर्म Indirect (इन-डाइरेक्ट) Object और निर्जीव कर्म Direct (डायरेक्ट) Object कहलाता है। me और Seeta Indirect Object' और book और lesson 'Direct Object' हुए। वाक्य में प्राय: हम Indirect Object को पहले रखते हैं और Direct को बाद में क्योंकि मनुष्य' निर्जीव वस्तु की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण हैं. परन्तु हम उन दोनों Object के स्थान को बदल भी सकते हैं। जब Direct Object पहले आएगा और Indirect बाद में हो। Indirect Object के पहले to या for का प्रयोग होता है। रूप इस प्रकार होंगे-


1. He gave me a book. 

1. He gave a book to me.


2. Ram taught Seeta a lesson. 

2. Ram taught a lesson to Seeta.


निम्नलिखित Transitive Verb में दो कर्म लगते हैं-lend (उधार देना). bring (लाना). buy (खरीदना), tell (कहना), do (करना), cause (उत्पन्न करना),promise (वादा करना), owe (धारणा), write (लिखना), take (लेना) , आदि।




              2.Intransitive Verb


Intransitive Verb वह verb है जिसका फल केवल Subject पर पड़ता 

1. Mohan runs-मोहन दौड़ता है।

2. Pupils plays-छात्र खेलते हैं।

Intransitive Verb के साथ Object नहीं रहता है, जैसे

ऊपर के वाक्यां में. 'Mohan' तथा 'Pupils' subject जबकि 'runs' तथा 'plays हैं। verb हैं। इसमें Object नहीं हैं।


Difference between Transitive and Intransitive

उपर्युक्त दोनों प्रकार के Verbs में निम्नलिखित अन्तर हैं


Transitive Verb


1. Transitive Verb वह verb है जिसका फल केवल कर्ता (Subject) पर ही नहीं पड़ता, बल्कि कर्म पर भी पड़ता है,जैसे-

Geeta reads English. 

2. Transitive Verb Object (कर्म) रहता है, जैसे-Geeta reads English में 'English Object है।



Intransitive Verb


1.oIntransitive Verb वह verb है जिसका फल केवल कर्ता (Subject) पर पड़ता है, -

जैसे - Kavita laughs.

2. Intransitive Verb के साथ Object नहीं रहता, जैसे-Kavita laughs में "Kavita subject है और laughs verb है। इसमें Object नहीं है।



                3. Linking Verb



Verb का यह रूप जिसे अर्थ को पूरा करने के लिए किसी पूरक (Complement) का प्रयोग करना पड़े, उसे Linking Verb (संयोजक क्रिया) कहते हैं। यह वाक्य के Subject को उसके पूरक से जोड़ती है।


1. Ram is great -राम महान है।

2. The earth is round-पृथ्वी गोल है।

3. She looks gloomy- वह उदास दिखती है। 

4. He was poor वह गरीब था।


ऊपर के वाक्यों में 'is', 'looks' तथा was' Linking Verbs हैं क्योंकि इनका प्रयोग Subject तथा Complement को जोड़ने के लिए हुआ है।


Verbs with Complements :


1. He is. 

2. Mohan became.

3. The man grew.

4. He seemed.

5. The boy appeared.


ऊपर के वाक्य पूर्ण हैं या अपूर्ण? निश्चय ही ये अपूर्ण हैं। क्रिया के अर्थ को पूरा करने के लिए हमें ऊपर के वाक्यों में कुछ शब्द जोड़ना चाहिए। पहले वाक्य में a doctor, दूसरे joyful, तीसरी में angry, चौथे में happy, पाँचवें में poor को जोड़ें। अब आप देखंगे कि -

He is a doctor.

Mohan became joyful. 

The man grew angry. 

He seemed happy. 

The boy appeared poor.

 पूर्ण वाक्य बन गये। ऐसे ही अपूर्ण Verb को हम Incomplete Verb कहते हैं और जिन शब्दों के द्वारा Verb के अर्थ की पूर्ति की गयी उन्हें Complements कहते हैं।

A Verb that requires a word or words to make its meaning complete is called Incomplete Verb. The word which completes the meaning of the Verb is called Complement.


ऊपर के सभी क्रियाएँ Intransitive हैं। अंग्रेजी में अधिकांश Intransitive Verbs पूर्ण है। अपूर्ण Intransitive Verbs की संख्या अधिक नहीं है। मुश्किल से मुट्ठी भर ऐसे Verbs जो अपूर्ण (Incomplete) हैं, वे हैं-be, am, is, are, were, become, appear, seem.

इन्हीं क्रियाओं को अपने अर्थ की पूर्ति के लिए पूरक शब्द (Complement) को आवश्यकता पड़ती है। वह पूरक भिन्न-भिन्न Parts of speech का हो सकता है। नीचे की तालिका इस प्रकार है, देखो


Subject          Verb      Complement      Parts of Speech                                                                      of the Complement

1. He                is                  a teacher               Noun

2 The dog       is                    mad                      Adjective

3. The time     is                   up                          Adverb

4. The news    was             thrilling                Participle 

5. The bird      is               in the tree        Preposition with

                                                                               a Noun

6. He                 is                      to go                 Infinitive   

7 He           is not now         what he was           Clause


Note : कुछ Transitive Verbs को Object के बाद भी Complement लेना पड़ता है ताकि अर्थ पूरा हो, जैसे-


1.We made him king- 

   हमने उन्हें राजा बनाया 

2. I set her free . 

    मैंने उसे मुक्त किया।

3. She saw me crying

-उसने मुझे रोते हुए देखा। 

4. This book fills me with wonder

यह पुस्तक मुझे विस्मय से सराबोर कर देती है।



     4. Auxiliary or Helping Verb


Verb का वह रूप जिसका प्रयोग मुख्य क्रिया की सहायता के लिए होता है, उसे Helping Verb या Model Verb के नाम से भी जाना जाता है। Model Verbs की संख्या

 24 हैं -


1. am            2. is               3.are           4.was 

5.were         6. have       7.has             8.had  9.do             10.does      11.did           12.shall

13.should   14.will       15.would       16.can  17.could      18.may     19.might        20. must  21. ought    22. need     23. dare        24. used


वैसे ऊपर दिए गये Helping Verbs को दो भागों में बाँटा जाता है 

1. Primary Auxiliaries-प्रारंभिक सहायक क्रियाएँ

2. Modal Auxiliaries विधि सूचक सहायक क्रियाएँ 

Primary Auxiliaries को पुनः तीन वर्गों में विभक्त किया जाता है

(a) To be : is, am, are, was, were


उदाहरण

1. Mira is reading मीरा पढ़ रही है।

2, I am going-मैं जा रही हूँ।

3. They are playing cricket वे क्रिकेट खेल रहे हैं।

4. He was running-वह दौड़ रहा था।


(b) To have : have, has, had


उदाहरण

1. I have finished my work 

– मैंने अपना काम पूरा कर लिया है। 

2. She has bought a book 

     उसने एक पुस्तक खरीदी है।


(c) To do : do, does, did


उदाहरण

1. Do you love me?

 - क्या तुम मुझे प्यार करती हो?

2.Does she work hard? 

    क्या वह कड़ी मेहनत करती है?

Primary Auxiliaries को छोड़कर अन्य सभी Helping Verbs को Modal Auxiliaries या विधिसूचक सहायक क्रियाओं की श्रेणी में रखा जाता है।


              Correct Use of Some Modals


Have का प्रयोग

1. इसका प्रयोग Perfect Tense बनाने में होता है, 

   जैसे

 I have read this book. 



2. बातचीत के क्रम में अधिकार में रखने के अर्थ में have का प्रयोग कम होकर have got का प्रयोग अधिक होता है, 

जैसे-

Have you got any book?

I haven't got much money. 

She hadn't got any pen.



3. जब have क्रिया का अर्थ अभ्यास (habit) देखने के लिए होता है, तब इसके साथ do का प्रयोग अवश्य होता है, जैसे-


Does he have much money? 

Do the English women have purda?



4.जब have क्रिया का अर्थ अनुभव करना (experience) रहता है, तब इसके साथ do अवश्य लगता है, जैसे

 Do you have much difficulty in learning English? 

Did he have a pleasant journey? 



5. जब have क्रिया का अर्थ करना, खाना, पीना रहे अथवा किसी Verb से बने Noun के साथ इसका प्रयोग होता है, तब इसके साथ do (Negative और Interrogative) में अवश्यः लगता है, जैसे

When do you have your breakfast? 

I have my breakfast at 7 A.M.

I did not have any dinner today.



6.अंग्रेजी में walk, run, ride (घोड़ा या साईकिल पर चढ़ना), drive (मोटर में चढ़कर चलाना), swim (तैरना), bathe, wash, sleep आदि क्रियाएँ Noun बन जाती हैं और उनके पहले a, an, the. Article भी लगते हैं। इन सभी क्रियाओं के साथ have का प्रयोग होता है। Have a walk का वही अर्थ है जो walk क्रिया का, उसी प्रकार अन्य क्रियाओं को भी समझना चाहिए। साथ ही खाने (eat), पीने (drink) के अर्थ में भी have क्रिया का प्रयोग होता है। ऊपर की सभी क्रियाओं के साथ do का प्रयोग होता है, जैसे 

I did not have a sound sleep last night.

Did you have a walk in the morning?

No, I did not have any walk. 

Did you have tea today? 

No, I did not have any.



7. Have क्रिया का प्रयोग बलात् किसी काम को करने के अर्थ में भी होता है। यह आवश्यकता (necessity) और अनिवार्यता (obligation) दिखलाने के लिए होता है, 

जैसे

He had to go - उसे जाना पड़ा। 

इस वाक्य का वही अर्थ है जो

He was compelled to go. 

He was forced to go. वाक्यों का है।


वर्तमान काल में आवश्यकता दिखलाने के लिए must का प्रयोग किया जाता है-

I must go.

I have to go

मुझको जाना पड़ रहा है।


आवश्यकता के अर्थ में have के साथ do भी लग सकता है और नहीं भी।

Had he to go? अथवा

Did he have to go?

He did not have to go.



8.Have का एक और महत्वपूर्ण में प्रयोग है Causative (प्रेरणार्थक क्रिया) के बनाने मेँ इसका प्रयोग होता है-

He had his house repaired. 

उसने अपने मकान की मरम्मत करवाई। 

I had my shoes polished 

मैंने अपने जूतों में पालिश लगवाई। 

प्रेरणार्थक अर्थ में have क्रिया के साथ do लगता है-

Did you have your hair shaved? 

He did not have his hair cut.

Did you have your clothes washed? 


क्या तुमने अपने कपड़े धुलवाये No, I did not have my clothes washed. 



Do का प्रयोग 

Do क्रिया के तीन रूप हैं-do, does और did। 'do' और 'does' Present है और did Past , doing Present Participle है और'done' Past Participle. 

इसके प्रयोग ये हैं-

1. Do और does के प्रयोग Simple Present में तथा      

    did का Simple Past में Negative और     

    Interrogative बनाने के लिए होता है. जैसे-


            Do you know English? 

            He does not know swimming.

            Did you see Ram?

            I did not see him,


2.Do का प्रयोग किसी क्रिया के ऊपर बल (emphasis) देने के लिए होता है, जैसे 

Did you go to school today? Yes, I did go. 

मैं अवश्य गया था।

Do you take fruit everyday? Yes, I do take fruit.



3. किसी क्रिया की पुनरूक्ति (दुबारा कथन) को रोकने के लिए 

Ram went to market and so did I (did-went).

I take tea in the morning and so does he (takes tea).



Shall and Will


Shall का प्रयोग 1st Person के साथ और will का Second Person और Third Person के साथ साधारण भविष्यत् काल (mere futurity) दिखलाने के लिए होते हैं, जैसे-

We shall start tomorrow.

We will come today. 

You will return this evening.


1. इरादा (intention), ख्वाहिश (willingness) तथा वादा (promise) दिखलाने के लिए First Person में will आता है।

I will go to Jaipur,

I will give you money if you come.


साथ ही आज्ञा (command), निषेध (prohibition) तथा निश्चितता (certainty) दिखलाने के लिए मध्यम तथा अन्य पुरुष के साथ shall का प्रयोग होता है।


You shall not steal.

He shall learn his lesson.

I will go to Jaipur.


Note: Shall का प्रयोग अब धीरे-धीरे उठता जा रहा है।

2.He shall का प्रयोग किसी मध्यम पुरुष के साथ किसी अन्य पुरुष के लिए Promise (वादा) दिखलाने के लिए होता है।

He shall pay your money tomorrow. 

मैं तुमसे वादा करता हूँ कि कल वह तुम्हारा रुपया अवश्य दे देगा।

उसी प्रकार will (will पर विशेष जोर दो और उसे He के साथ न मिलाओ) का अर्थ है कि वह किसी काम पर तुला हुआ है।

 He will ruin his life = वह अपना जीवन बर्बाद करने पर तुला है

भविष्यत् काल देखने के लिए He'l| He'll come वह आएंगा।

He'll eat- वह खाएगा।

He will take meat although the doctors have forbidden it. 

 वह अवश्य ही मांस खाता है, यद्यपि डॉक्टरों ने इसका निषेध किया है। 

इस प्रकार He will not या He won't का प्रयोग भी नकारात्मक अर्थ में 'तुला हुआ (determination) दिखलाने के लिए होता।

 He will not mind my advice 

 वह हमारी राय की उपेक्षा करने पर तुला है।


3.interrogative वाक्य में First और Second Person के साथ shall तथा Third Person के साथ will का प्रयोग होता है- 

When shall we go to the meeting?

When shall you meet us? When will he come?


यहाँ will के द्वारा 3rd Person का इरादा (Intention) पूछा गया। उसी तरह shall के Second Person का इरादा पूछा गया है।


4.जब Second Person की इच्छा (wish) के संबंध में प्रश्न पूछा जाए अथवा Person से नम्रतायुक्त प्रार्थना (Polite request) की जाए तो you के साथ will होगा। जैसे-


will you be home for supper?

 क्या रात्रि का भोजन करने के लिए घर आने की इच्छा है?

Will you open the door?

कृपा करके दरवाजा खोल दीजिए। 


5. You shall या तो धमकी (threat) या वादा (promise) बतलाता है। इसका प्रयोग गुरुजन अपने लघुजनों के लिए करते हैं ।


If you do this sum, you shall get six pice (Promise). 

If you are noisy, you shall get no ball to play with. (Threat)



Dould' and 'Would'


1."Shall' का 'Should' और 'Will' का 'Would' Past Tense है। इनका प्रयोग तब होता है, जब ये किसी Past Tense क्रिया से संबंधित (Connected) रहते हैं,

जैसे

1. I say that I shall go.

    I said that I should go. 

2. He says that he will go.

    He said that he would go.

3.You say that you will go.

   You said that you would go.


 Should और Would का प्रयोग Indirect Speech में shall और will के स्थान में होता है। 


2 शर्त वाले वाक्यों (conditional sentences) में जिनमें if लगा रहता है, should और would का प्रयोग होता है


1. If I worked hard, I should succeed. 

     अगर मैं परिश्रम करता तो में सफल होता। (Present)

     If I had worked hard I should have       

      succeeded.

      अगर मैं परिश्रम किया होता तो सफल हो गया होता।    

      (Past)

2. If he worked hard, he would succeed. 

    (Present) 

    If he had worked hard, he would have 

    succeeded. (Past)


Note : यदि Future Tense की सच्ची शर्त रहे, कल्पना नहीं, तो shall, will रहेगा।

If I work hard, I shall succeed. (Future) 

अगर मैं परिश्रम करूँगा तो मैं सफल होऊँगा।


3. झुकाव या उदासीनता (inclination or disinclination) दिखलाने के लिए भी इनका प्रयोग होता है 

1.I should like to go to Meerut. 

मेरठ जाने की इच्छा तो है, पर किस कारण विशेष से शायद न जाऊँ।

2. He would like to go to Meerut- 

उसे मेरठ जाने की इच्छा तो है, किसी कारण से न जाए।



4. Should 'धर्म', 'कर्तव्य' (duty, obligation) बतलाता है। वह वर्तमान या भविष के कर्तव्य या धर्म का बोध कराता है 

1. I should love my country -मुझे अपने देश को प्यार करना चाहिए।(यह मेरा धर्म है।)

2. You should obey your parents.तुम्हें अपने माता-पिता का आज्ञा पालन करना चाहिए। (यह तुम्हारा कर्तव्य है।) 

3. He should mend his ways उसे अपनी चाल सुधारनी चाहिए।(यह उसका कर्तव्य है।)


यदि भूतकाल (Past Tense) के कर्त्तव्य का बोध कराना हो तो should have होता है। should के बाद क्रिया मूलरूप (प्रथम रूप) में रहता है, पर should have के बाद क्रिया का Past Participle रूप (तीसरा रूप) रहता है। जैसे 

1. I should have written to my father. 

मुझे पिताजी के पास लिखना था। (जिसे मैंने नहीं किया।)

2. You should have called in a doctor. 

तुम्हें किसी डॉक्टर को बुलाना चाहिए था। (जिसे तुमने भूतकाल में नहीं किया।) 


5. इच्छा (wish) दिखलाने के लिए इसका प्रयोग होता है 

1. I should like to know how you are doing    

    now. 

   मैं यह जानना चाहता हूँ कि आप अब कैसे हैं? 

 2. He would like to know when he would

     get money. 

    उसे जानने की इच्छा है कि. रुपये कब मिलेंगे?


6. प्रयोजन (purpose) दिखलाने वाले वाक्यों में so that, lest जिसमें के बाद persons में should आता है, जैसे


1. I worked hard so that I should succeed. 

    मैंने मेहनत की जिसमे मैं सफल हो जाऊँ।

2. He worked hard so that he should succeed      उसने मेहनत की जिससे कि वह सफल हो सके।


Lest' (जिसमें कि नहीं) Negative अर्थ रखता है। इसके साथ not का प्रयोग अशुद्ध है। इसका संबंध Past Tense से है। जैसे-

1. I was afraid lest he should be here late. 

   मैं डर रहा था कि कहीं ऐसा न हो कि देर करके आगे



2.He hid the book lest I should see it- उसने किताब छिपा दी जिसमें कि मैं उसे देख न ले।


7. Would का प्रयोग विनम्र प्रार्थना (polite request) में होता है। जैसे 

1. Would you mind telling me your name? - कृपया मुझे अपना नाम बताें।

2. Would you mind showing me your teeth? - कृपया मुझे अपना दाँत दिखावें। 


8. भूतकाल में और कभी-कभी वर्तमान काल में अनियमित अभ्यास दिखलाने के लिए would आता है। जैसे 

1. Sometimes he would dance and sometimes sing-वे कभी नाचते और कभी गाते हैं।

2. Sometimes children would play with their teachers -- बच्चे शिक्षक के साथ खेल सकते हैं।



Can' and 'Could'


1. Can सामर्थ्य या शक्ति बतलाते हैं। वह शक्ति, शारीरिक, मानसिक तथा नैतिक हो सकती है।


He can easily run a mile. (शारीरिक शक्ति) उसमें एक मील दौड़ने की शक्ति है। He can talk English quite fluently. (मानसिक -शक्ति) वह धारा-प्रवाह अंग्रेजी बोल सकता है।


I cannot leave my parents - (नैतिक शक्ति) मैं अपने माता-पिता को नहीं छोड़ सकता।


2 बोलचाल की भाषा में can का अर्थ अनुमति है। You can go now तुम अब जा सकते हो। (तुम्हें जाने की अनुमति है।)


3. Can संभावना (possibility) भी बतलाता हैं। इस अर्थ में यह May के जैसा है।

1. The Ramayan can be found in the household of every Hindu. प्रत्येक हिन्दु घर में रामायण मिल सकता है।

2. Milk can be easily turned into curd.

दूध आसानी से दही में परिणत किया (बदला) जा सकता है। 


4.Could का प्रयोग भूतकाल में संबंध वाक्य के साथ होता है। जैसे

I do all I can (Present).

I did all I could (Past).


He says he can do it (Present).

He said he could do it (Past).


5.Could का प्रयोग प्राय: शर्त दिखलाने के लिए होता है। भूतकाल में सामर्थ्य-शक्ति दिखाने के लिए इसका प्रयोग प्रायः नहीं होता।

If I had money I could buy a horse. 

अगर मेरे पास पैसे होते तो मैं एक घोड़ा खरीदता।


Past Tense में "सामर्थ्य' दिखलाने के लिए was able, succeeded, managed का प्रयोग करें। मैं ठीक समय पर स्टेशन पहुँच सका। जैसे


अशुद्ध : I could reach the station in time. 

शुद्ध: I was able to reach the station in time.

        I managed to reach the station in time.

        I succeeded in reaching the station in 

        time.


Note: यह नियम बड़ा बारीक है। इसे अच्छी तरह हृदयंगम कर लें। 

6. Can, could का प्रयोग केवल Simple Present और Simple Past में होता है। अन्य Tense में be able से काम लीजिए।

मैं एक मील दौड़ सकूँगा (Future)-

I shall be able to run a mile.


वह एक नौकरी पा सका है 

He has able to get a job.

(Perfect)




May


May का भूतकाल might हैं इनके प्रयोग इस प्रकार हैं 

1.Permission (अनुमति दिखलाने के लिए)

May I come in? - 

क्या मुझे अन्दर आने की अनुमति है? 

May Ram go out? - 

क्या राम को बाहर जाने की अनुमति है? 

2. Possibility (संभावना) दिखलाने के लिए केवल Positive वाक्य में इसका प्रयोग होता है। Negative रहने पर cannot लग जाएगा जैसे-

You may take a horse to the river but you cannot make it drink.

घोड़े को नदी पर ले जा सकते हैं, पर उसे पानी नहीं पिला सकते। 

Positive वाक्य में may और Negative में cannot (न कि may not) का प्रयोग है। 

You may buy an elephant but you cannot feed it properly.


3.अनिश्चय, संदेह (uncertainty, doubt) दिखलाने के लिए। जैसे 

1. You may reach school in time if you hurry. 

तुम शायद ठीक समय पर स्कूल पहुँच जाओ अगर तुम जल्दी करो। 

2. He may succeed if he works hard 

अगर वह मेहनत करे तो शायद सफल हो जाए।


किसी निश्चित समय तक किसी काम के समाप्त होने की संभावना या संदेह हो तो my have का प्रयोग होता है। याद रहे कि Third Person Singular में भी may have ही रहेगा, may has नहीं होगा।

He may have reached the school now. 

वह अब स्कूल पहुंच गया होगा।


4. आशा, निराशा (Hope, Fear) दिखलाने के लिए। जैसे

Thope he may prosper in life.

मैं आशा करता हूँ, वह जीवन में फले-फूले। 

I fear he may ruin his fortune-

मुझे डर है कि वह सारी सम्पति बर्बाद कर देगा। 


Note : आशा, निराशा देखने के लिए लिखित भाषा में हम may का प्रयान पर बातचीत में may का प्रयोग अस्वाभाविक है। इसके लिए हम Simple Present या "Future Tense का प्रयोग करते हैं।

I hope he prospers in life.

I fear he will ruin the fortune. 


5.Conditional Sentences (शर्त वाले वाक्य) में so that के साथ 

 Tense में may का भी प्रयोग होता है। जैसे- 

He works hard so that he may succeed. 


6. Concession वाले वाक्य जिनमें भले ही' का अर्थ हो तो may का प्रयोग होता है

 जैसे-

Whatever faults you may have, you are not a sharper. 

 तुम में  ओर जो भी दोष हो, तुम ठग नहीं हो।

Whatever places I may visit, I can never forget my home-

मैं कहीं भी जाऊँ में अपने घर को नहीं भूल सकता। 

पहले उप-वाक्य में Past Tense हो तो बाद के उप-वाक्य में may के स्थान पर might होता है। जैसे

1.He says that he may go out tomorrow. 

2. He said that he might go out the next day.

3. He worked that he might succeed. 

4. भविष्य के अनिश्चित (uncertainty) के लिए भी might का प्रयोग होता है, यद्यपि might भूतकाल-सूचक क्रिया है। जैसे

Take some money with you. You might need it- कुछ रुपये ले लो शायद उसकी जरूरत तुम्हें पड़े।

It might rain tonight- शायद आज रात्रि में वर्षा हो।




Must


Must का रूप सभी Tenses में यही रहता है। इसके प्रयोग ये हैं- 

1. यह Future Tense में Necessity (आवश्यकता) और Obligation (अनिवार्यता) बतलाता है। जैसे

You must go now- तुम्हें अवश्य जाना है या जाना पड़ेगा।

He must leave now - उसे अवश्य जाना चाहिए। 


2. किसी दी हुई घटना के फलस्वरूप कोई अन्य घटना हो तो must का प्रयोग होगा। जैसे

If he started at 5 he must have reached home यदि वह 5 बजे रवाना हुआ तो अब पहुँच गया होगा। 


3. भविष्यत् काल के अतिरिक्त अन्य कालों में आवश्यकता बतलानी हो तो have का प्रयोग होता है। जैसे

उसे जाना पड़ा-He had to go.

He has to go (Present)

he must go (Future).

He had to go (Past).

He will have to go (Future).


4. मुख्य उपवाक्य में भूतकाल रहने पर अंतिम उपवाक्य में must का must ही रहता है। जैसे

He says that he must go.

He said that he must go.



Ought (to)


1. Ought का अर्थ वही है जो Should का है। Reported Speech में भूतकाल के साथ ought का रूप यही रहता है, जैसे He said that the ought to go.

Should के बाद क्रिया में to नहीं रहता, परन्तु ought के बाद क्रिया में to अवश्य रहता है

Ram ought to obey his father.


यदि भूतकाल के साथ कर्तव्य का बोध कराना हो तो have अवश्य लगता है-

 You ought to have started earlier.

तुम्हें सुबह प्रस्थान करना चाहिए धा।

कहीं-कहीं ought के द्वारा हम संभावना भी दिखाते हैं

The clouds are dark. There ought to be rain tonight- हैं। आज रात में वर्षा की संभावना है।



Need


1. Need एक Principal Verb है इसका अर्थ है किसी वस्तु की आवश्यकता रखना या होना। इस अर्थ में इसके बाद कोई Noun आता है जो इसका Object होता है।


We need warm clothes in winter. 

 जाड़े में हमें गर्म कपड़ों की आवश्यकता होती है।

 I need money now. The boy needs a thrashing (N) - लड़की की मार-पीट की आवश्यकता है।

 

2. जब इसका अर्थ किसी काम को करने के लिए बाध्य होना, किसी काम को कर की जरूरत होना हो, तब यह सहायक (helping) क्रिया है और इसका प्रयोग किसी क्रिया के साथ होता है।

इसका प्रयोग Future की आवश्यकता दिखलाने के लिए होता है। अन्य काल की आवश्यकता दिखलाने के लिए have क्रिया का आश्रय लेना पड़ता है। एक बात और, इसके साथ Third Person, Singular में भी need ही रहता है तथा भूतकाल में भी यही रूप राड है। इसका प्रयोग Affirmative (स्वीकारात्मक) वाक्य में नहीं होता, केवल Negative sh Interrogative में होता है। Affirmative में इसके स्थान पर must या have क्रिया की प्रयोग होता है। जैसे


Need he go so soon (Interrogative)?

You need not walk so fast (Negative). 

I have to walk fast. (Affirmative)


भूतकाल दिखलाने के लिए need के साथ have का प्रयोग होता है। जैसे We need not have walked so fast हम लोगों को उतनी तेजी से नहीं दौड़ना चाहिए था।

You need not have given the sad news.

- तुम्हें दुःखद संवाद देने की आवश्यकता नहीं थी। 


3. Need का प्रयोग एक और अर्थ में होता है। इस नये अर्थ में इसके साथ did का प्रयोग भूतकाल में तथा does का प्रयोग वर्तमान काल में होता है   

He need not be told.

He does not need to be told. 


पहले वाक्य का अर्थ है कि बात को गुप्त रखनी चाहिए। कहने की आवश्यकता नहीं है। दुसरे वाक्य का अर्थ है कि वह बात पहले से ही जानता है। अतः उससे कहना आवश्यकआवश्यक नहीं है। दोनों वाक्यों में बारीक अन्तर है। दोनों वाक्यों के अर्थ पर विचार करने से अन्तर झलक पड़ेगा। 



 Dare


1. इस क्रिया के दो रूप होते हैं। इस क्रिया के साथ Present में s और Past में जुड़ता है


Dare-Dares-Dared


इस क्रिया का प्रयोग Affirmative में नहीं होता, केवल Negative और Interrogative में होता है। Do, Does, Did भी लग सकता है और नाहीं भी लग सकता है। पर विद्वानों का झुकाव लगाने की ही और है।


Dares he go?

He dared not go.

Does he dare to go?

He did not dare to go?

दोनों रूप ठीक हैं।


Altimative में dare का प्रयोग नहीं होता। उसके लिए have the courage to, be old enough to का प्रयोग करो।


2 Dare का अर्थ मुकाबला करना (face) भी है I can dare the boldest man on this earth-मैं धीर-से-वीर आदमी का मुकाबला कर सकता हूँ

He can dare any danger-वह किसी भी खतरे का मुकाबला कर सकता है।


3. Dare का अर्थ चुनौती देना भी है 

He dared me to fight. 

उसने मुझे युद्ध की चुनौती दी।

I can dare you to deny the truth of what I have said.

-मैं चुनौती देता हूँ कि मैंने जो कुछ कहा है तुम उसे अस्वीकार कर पाओ।




Used (to)


1. Used का प्रयोग सदा भूतकाल के अभ्यास (habit) दिखलाने के लिए होता है। इसके बाद की क्रिया के साथ to अवश्य होता है

I used to walk regularly 

मैं नियमपूर्वक टहला करता था।

 There used to be train at 6 a.m.

 छ: बजे सुबह में एक गाड़ी जाया करती थी। 


2. स्थायी घटनाओं के लिए भी कहीं-कहीं हम used का प्रयोग करते हैं

There used to be a temple at the spot

 इस स्थान पर एक मंदिर रहता था।


इस क्रिया के साथ Negative या Interrogative में did का प्रयोग अब अधिक चालू हो गया है। पहले इसके साथ did का प्रयोग नहीं होता था

Used he to walk? (old).

Did he use to walk? (new).

 Used you to walk? (old).

Did you use to walk? (new). 


Note: Used का उच्चारण 'यूस्ट' है न कि 'यूज्ड

Used एक Adjective भी है जिसका अर्थ 'अभयस्त' (accustomed) है। जब इस Adjective के बाद कोई verb आता है तो उसमें ing जोड़कर Noun बना लिया जाता है। इस शब्द के बाद to का सदा प्रयोग होगा


I am used to hard labour, (N)

 -मैं कठिन परिश्रम का अभ्यस्त हूँ। 

I am used to labouring hard. (Verbal N)

 अर्थ वही है। 


नीचे के वाक्यों में अन्तर देखिये।

He used to walk 

वह टहला करता था (अभ्यास)। 

He is used to walking 

वह टहलने का अभ्यस्त है। अर्थात् वह टहलने पर नहीं थकता।

 Note : इस अर्थ में भी used का उच्चारण 'यूस्ट' है।



4. Use नाम की एक सकर्मक क्रिया भी है जिसका अर्थ प्रयोग या इस्तेमाल करता इस अर्थ में use क्रिया का प्रयोग सभी Tense में होगा।

What kind of rice do you use?

I use fine rice.

What kind of pen did he use? 

He used a red one.


Note: यहाँ 'used' का उच्चारण 'यून्ड' है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें