Pronoun (सर्वनाम)
Noun के बदले में जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे Pronoun कहते हैं।
A Pronoun is a word which is used in place of a Noun.
Pronoun को हिन्दी में सर्वनाम कहते हैं। इसका प्रयोग वाक्य की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। बार-बार एक ही नाम को दुहराने से वाक्य सुनने में अच्छा नहीं लगता। अतएव, एक बार किसी नाम का प्रयोग करने के बाद उसके बदले में आवश्यकतानुसार छोटे-छोटे शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
निम्नलिखित वाक्यों पर ध्यान दें
Ram is my class-mate.
Ram is a good boy.
Ram goes to school in time.
Ram reads Ram's lessons everyday.
Ram obeys Ram's father.
Ram's father loves Ram.
इन वाक्यों में बार-बार 'Ram' के नाम का प्रयोग किया गया है जो पढ़ने या सुनने में अच्छा नहीं लगता। किन्तु इसके बदले में अगर सर्वनाम (Pronoun ) का प्रयोग किया जाए. तो वाक्यों की सुंदरता बढ़ जायेगी और पढ़ने या सुनने में अच्छा लगने लगेंगे अब इन वाक्यों को पढ़ें
Ram is my class-mate.
He is a good boy.
He goes to school in time.
He reads his lessons everyday.
He obeys his father.
His father too loves him.
Adjective (विशेषण)
Adjective वह शब्द है जिससे किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, संख्या, दशा आदि का बोध हो।
An Adjective is a word with a Noun or Pronoun to add something to is meaning and norrow its application.
जैसे
He has a black cat. -उसके पास एक काली बिल्ली है।
He ate some rice. उसने कुछ चावल खाया।
He is a good boy. वह एक अच्छा लड़का है।
The class has thirty boys. कक्षा में तीस लड़के हैं।
Akbar was a great king. - अकबर महान राजा थे।
उपरोक्त वाक्यों में black, some, good, thirty तथा great शब्द Adjective है क्योंकि-
black शब्द Cat (noun) की विशेषता बताता है।
some शब्द rice (noun) की विशेषता बताता है।
good शब्द boy (noun) के गुण को व्यक्त करता है।
thirty शब्द boys की संख्या को बताता है।
great शब्द Akbar की महानता को बताता है।
Verb (क्रिया)
Verb वह शब्द है जो किसी व्यक्ति या वस्तु के विषय में कुछ कहता है।
A Verb is a word that tells or asserts something about a person or thing.
जैसे
Mohan eats a mango. मोहन आम खाता है।
Sohan laughs. सोहन हँसता है।
He writes a letter. वह चिट्ठी लिखता है।
ऊपर के वाक्यों में eats, laughs तथा writes से किसी-न-किसी काम का करना या होना प्रकट होता है। प्रथम वाक्य में eats' क्रिया का फल मोहन के साथ-साथ a mango पर भी पड़त है।
अगर प्रश्न हो कि राम क्या खाता है? तो उत्तर हागा-amango', अत: खाने का फल आम (mango) पर भी पड़ता है। ऐसे Verb को Transitive verb (संकर्मक क्रिया) कहते हैं।
दूसरे वाक्य में laughs' क्रिया का फल कर्त्ता पर पड़ता है। अगर प्रश्न हो कि कौन हँसता है? तो उत्तर होगा-Sohan'। इस वाक्य में हँसने का फल सिर्फ Sohan पर पड़ता है जो वाक्य का कर्त्ता है। अत: 'laughs' क्रिया को Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया) कहा जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें