मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

Analysis of Prepositions part-2


              Analisys of Prepositions

                           Part-2



11. Among and Amongst का प्रयोग 


(a) दोनों preposition का अर्थ एक ही है 'बीच में' लेकिन सिर्फ यह ध्यान रखना चाहिए कि Amung या Amongst के बाद यदि the आए तो किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं परंतु यदि उसके बाद है Vowel लाए तो Amongst का प्रयोग किया होगा।  

The money was divided among/amongst    the person. 

धन को लोगों के बीच बांट दिया गया ।  

The money was divided amongst us. 

धन को हमारे बीच बांट दिया गया। 




12. On and Upon का प्रयोग 


वाक्य में जब स्थिर वस्तुओं का भाव हो तो On का और जब गतिशील वस्तुओं का भाव निकले तो Upon का प्रयोग होगा।

She sat on the table.  

वह टेबल पर बैठ गई । 

The cat spring upon the chair 

 बिल्ली कुर्सी पर कूदी। 




13. By and Till का प्रयोग 


(a) दोनों का प्रयोग 'तक' के लिए होता है By का प्रयोग not later than (के बाद तक नहीं) और Till का प्रयोग not earlier than (के पहले तक नहीं ) के अर्थ में होता है। 

She will come back by 9 o'clock. 

वह 9:00  बजे तक लौट आएगी। 

She was watching TV till 5 o'clock. 

वह 5:00 बजे तक टीवी देखती रही। 




14. To and Till का प्रयोग 


(a) To से स्थान का बोध होता है जबकि Till से समय का बोध होता है। 

Ram went to the Chandigarh. 

राम चंडीगढ़ गया। 

She will work till morning. 

वह सुबह तक काम करेगी। 



15.  since and for


(a) दोनों  से ही समय का बोध होता है और यह भी सूचित होता है कि काम past में आरंभ हुआ है और present में भी जारी है since का प्रयोग point of time और for का प्रयोग period of time के लिए किया जाता है।  

It has been raining since morning 4 a.m.

सुबह 4:00 बजे से ही वर्षा हो रही है । 

It has been raining for 2 hours. 

 दो घंटे से लगातार वर्षा हो रही है। 



16.  for and during का प्रयोग


(a) दोनों का प्रयोग period of time के लिए होता है परंतु For के साथ period of time  अनिश्चित रहता है जबकि During के साथ निश्चित होता है। 

She has been working for three months. 

वह तीन महीनों से काम कर रही है । 

The school was closed during summer. 

गर्मी में स्कूल बंद रहा। 



17. Of and From का प्रयोग 


(a) दोनों ही किसी वस्तु या समान के अर्थ में प्रयुक्त होता है लेकिन Of से बोध होता है कि वस्तु के रूप में कोई बदलाव नहीं आया है जबकि From से वस्तु के पूर्ववर्ती रूप में बदलाव आने का संकेत मिलता है। 

The chair is made of steel. 

कुर्सी स्टील की बनी है । 

Curd is made from milk. 

दही दूध से बनता है। 




18. Since and From का प्रयोग 


(a) दोनों का प्रयोग point of time के साथ होता ,है since का प्रयोग केवल past tense  के लिए होता है जबकि From का प्रयोग सभी tense में होता है अतः Since का प्रयोग Future tense में नहीं होता है। 

Ram has been ill since sunday.

राम रविवार से बीमार है

Ram will be absent from sunday. 

राम सोमवार से अनुपस्थित रहेगा। 




19. With and From का प्रयोग 


(a) With से माध्यम या साधन का भाव प्रकट होता है जबकि From से अलगाव यानी अलग होने का बोध होता है। 

Ram writes with a pen. 

राम कलम से लिखता है।

The stick fell from the hand.   

हाथ से छड़ी गिर गई । 



20. On and Over का प्रयोग


(a) जब एक - दूसरे को छूते हुए कोई वस्तु किसी वस्तु के ऊपर हो तो On का प्रयोग होता है यदि कोई वस्तु दूसरी वस्तु को स्पर्श नहीं करें लेकिन उसके ऊपर हो तो Over का प्रयोग होगा। 

There is a pancil on the table. 

टेबल पर एक पेंसिल है।

The birds were flying over the tree.  

पक्षी वृक्ष के ऊपर उड़ रहे थे । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें